बुरहानपुर

*बुरहानपुर पुलिस की तत्परता डायल-112 की दो FRV टीमों ने सड़क दुर्घटना में घायल चार लोगों की बचाई जान*

बुरहानपुर :- जिला मुख्यालय पर डायल-112 की त्वरित कार्यप्रणाली और पुलिस कर्मियों की सूझबूझ से एक गंभीर सड़क हादसे में चार घायलों की जान समय पर बचा ली गई। शहर के थाना कोतवाली अंतर्गत सुभाष स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

रविवार को डायल-112 कंट्रोल रूम को इस दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही गणपतिनाका थाने की FRV-06 (आरक्षक भारत कलमें और पायलट आकाश सोनवणे) को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कंट्रोल रूम ने थाना कोतवाली की FRV-01 (आरक्षक संजय बडोल और पायलट अखिलेश तायडे) को भी मौके पर भेजा।

दोनों FRV टीमों ने आपसी समन्वय और तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए सड़क पर घायल अवस्था में पड़े चारों व्यक्तियों को अपनी गाड़ियों से तुरंत जिला अस्पताल बुरहानपुर पहुंचाया। अस्पताल में चारों घायलों को समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराते हुए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

इस पूरी कार्रवाई में कंट्रोल रूम में तैनात महिला आरक्षक रंजू वास्केल की भी अहम भूमिका रही, जिन्होंने सूचना मिलते ही तुरंत टीमों को एक्टिव किया। बुरहानपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की आमजन में सराहना हो रही है। बुरहानपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और आपातकालीन परिस्थितियों में हरसंभव त्वरित मदद पहुँचाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button