प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप का हुआ समापन

बुरहानपुर, प्रथम बुरहानपुर ओपन फिडे रैपिड रेटिंग चेस चैंपियनशिप-2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन उत्सव होटल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में 6 जून को 5 राउंड तथा 7 जून को 4 राउंड खेले गए। कुल 9 राउंड की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 240 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता बुरहानपुर जिला शतरंज संघ एवं रोटरी क्लब बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रही। प्रतियोगिता कई मायनों में ऐतिहासिक रही। इसमें 92 रेटेड खिलाड़ियों के साथ-साथ 126 ऐसे खिलाड़ियों ने भाग लिया जिन्होंने पहली बार किसी फिडे रेटेड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इससे नए खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज की दुनिया में प्रवेश का अवसर प्राप्त हुआ।प्रतियोगिता में 1 ग्रैंडमास्टर, 6 इंटरनेशनल मास्टर, 2 फिडे मास्टर तथा कॉमनवेल्थ सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ियों सहित देश के लगभग 7 राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कोलकाता, बेंगलुरु, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता को राष्ट्रीय पहचान प्रदान की।मुख्य पुरस्कार विजेताप्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि ₹6,50,000 रही।ओपन वर्ग (मुख्य पुरस्कार) में 🥇 प्रथम स्थान – IM अनुज श्रीवास्त्री – ₹1,00,000🥈 द्वितीय स्थान – IM समेद जयकुमार शेटे – ₹75,000🥉 तृतीय स्थान – GM रॉय चौधरी सप्तर्षि – ₹50,000मध्यप्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ी🥇 अवध चैतन्य – ₹25,000🥈 दर्शिल अय्यर – ₹18,000🥉 चंदवानी प्रतीक – ₹13,000बुरहानपुर के श्रेष्ठ खिलाड़ी🥇 आनंद विश्वकर्मा – ₹17,000🥈 सागर पाहुजा – ₹12,000🥉 सत्यम भोंबरे – ₹9,000अन्य प्रमुख वर्ग विजेताश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (मध्यप्रदेश)अविका पंवार – ₹3,000श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी (बुरहानपुर)शबाना बानो – ₹4,000श्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ीभवसार शुभम – ₹5,000प्रतियोगिता में अंडर-19, अंडर-15, अंडर-13, अंडर-11, अंडर-9, महिला, वरिष्ठ नागरिक, रेटिंग वर्ग एवं बुरहानपुर तथा मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए कुल 102 पुरस्कार प्रदान किए गए।समापन समारोह में BDCA और रोटरी क्लब एवं प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं सहयोग से ही इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। साथ ही सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, श्री मनोज शंखपाल, मध्यप्रदेश शतरंज संघ के श्री अक्षत खंपारिया, जिला खेल अधिकारी श्री गोपाल चौधरी एवं उनकी टीम, तथा PTI विभाग का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पुणे से आई आर्बिटर टीम की चीफ आर्बिटर श्रीमती दीप्ति शिडोरे एवं श्रीमती कंचना चौधरी के नेतृत्व में प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। रोटरी क्लब बुरहानपुर एवं BDCA की ओर से श्री दीपक सलूजा, श्री अंकित शाह, श्री पराग शाह, श्री हिमांशु शाह, श्री प्रिंस सेठिया, श्री जे.पी. लखोटिया, श्री अमर पोहनी, श्री प्रियल जैन, श्री सागर पाहुजा, तथा सुश्री शबाना बेदी, श्री बतूल खानबहादुर, सुश्री वंदना मुंशी, श्री आदित्य जैन एवं श्री आरिफ खान बहादुर सहित सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री संजय गुप्ता द्वारा किया गया।समापन अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह द्वारा बताया गया कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और अधिक बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा बुरहानपुर को देश के प्रमुख शतरंज केंद्रों में स्थापित किया जाएगा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, अतिथियों, निर्णायकों, आर्बिटर्स, सहयोगियों एवं शतरंज प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए विजेता खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।



