*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में जुनैद पिंजारी बने बुरहानपुर भाग संयोजक*

बुरहानपुर :- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के खंडवा विभाग अभ्यास वर्ग के अवसर पर जुनैद पिंजारी को बुरहानपुर भाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया। यह दायित्व संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण एवं विद्यार्थी हितों के लिए किए जा रहे कार्यों को ध्यान में रखते हुए दिया गया।
जुनैद पिंजारी पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में नगर सहमंत्री एवं सत्र 2026–27 में मीडिया प्रभारी का दायित्व निभा चुके हैं। वर्तमान में उन्हें बुरहानपुर भाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् सदैव विद्यार्थियों के हित, राष्ट्र निर्माण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य करती रही है। इस नवीन दायित्व के माध्यम से जुनैद पिंजारी संगठन की विचारधारा को विद्यार्थियों तक पहुँचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कार्य करेंगे।



