बुरहानपुर

*बुरहानपुर जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का होगा आयोजन 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक आयोजित होंगी जन-जागरूकता गतिविधियाँ*

बुरहानपुर :- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत बुरहानपुर जिले में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का आयोजन दिनांक 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, तंबाकू सेवन की रोकथाम करना तथा जिले में तंबाकू मुक्त वातावरण को प्रोत्साहित करना है।

जिला कलेक्टर विवेक कुमार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) वर्मा के मार्गदर्शन में अभियान की समस्त गतिविधियों का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में जिला नोडल अधिकारियों (DNOs) को निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान की गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान के अंतर्गत जिले में सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियों के माध्यम से आमजन एवं युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (ToFEI) दिशा-निर्देशों का पालन, तंबाकू मुक्त ग्राम पहल तथा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) एवं अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अभियान की नियमित निगरानी हेतु साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों के अभिलेख, फोटोग्राफ एवं मीडिया कवरेज का संधारण करने तथा NTCP-MIS पोर्टल पर समस्त जानकारी समय-सीमा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कमी अथवा विलंब होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग, बुरहानपुर द्वारा आमजन, युवाओं, अभिभावकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित विभागों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button