बुरहानपुर

*बुरहानपुर में आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग शहर के प्रमुख चौराहों और बॉर्डर पर कड़ी निगरानी*

बुरहानपुर :- आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में जिले के सभी आठों थानों की पुलिस एक साथ मैदान में उतरी और एक व्यापक रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों और संदिग्धों में हड़कंप मच गया है।

*जिले के सभी आठों थानों में एक साथ उतरी पुलिस*
इस महा-अभियान के दौरान ए एसपी प्रदीप शेण्डे और सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह सहित जिले के समस्त थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल ने सक्रिय भूमिका निभाई। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक प्रमुख मार्गों, चौराहों और जिले के प्रवेश व निकासी द्वारों पर पुलिस बल मुस्तैद नजर आया।

अभियान के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारिकी से जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों के लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों, नंबर प्लेटों और वाहनों की भौतिक स्थिति का सत्यापन किया गया रात्रि में यात्रा करने वाले मुसाफिरों और संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी जानकारी जांची गई।

*अनावश्यक घूमने वालों पर शिकंजा*
रात के समय अकारण सड़कों पर घूमने वाले लोगों से बाहर निकलने का कारण पूछा गया और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सख्त हिदायत दी गई शहर के विभिन्न होटलों, लॉज में ठहरने वाले मेहमानों के रिकॉर्ड की जांच कर उनका सत्यापन किया गया पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे निगरानीशुदा बदमाशों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों, प्रमुख बाजारों, पेट्रोल पंपों और सुनसान मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग की गई।


एसपी आशुतोष बागरी ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रिकालीन गश्त और आकस्मिक चेकिंग को नियमित रूप से जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को त्वरित सहायता मिलनी चाहिए और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस अचानक चलाए गए अभियान से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और पुलिस की इस मुस्तैदी की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button