बुरहानपुर

*बुरहानपुर के नवागत कलेक्टर विवेक कुमार ने ली प्रेसवार्ता कहा मीडिया शासन और जनता के बीच की है मजबूत कड़ी*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के नवनियुक्त कलेक्टर विवेक कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपनी पहली प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के मीडिया प्रतिनिधियों से खुलकर चर्चा की और प्रशासन की प्राथमिकताओं को साझा किया।

प्रेसवार्ता की शुरुआत में कलेक्टर कुमार ने जिले की वर्तमान स्थिति, आमजन की समस्याओं और विकास की संभावनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि मीडिया शासन और जनता के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। मीडिया के जरिए जनता की परेशानियां और जनहित से जुड़े मुद्दे आसानी से और समय पर प्रशासन तक पहुंच जाते हैं।

कलेक्टर ने जिले के विकास में मीडिया की सकारात्मक भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि केवल समस्याओं को ही नहीं, बल्कि जिले में हो रहे अच्छे कार्यों, सकारात्मक प्रयासों और विकास गतिविधियों को भी प्रमुखता से स्थान मिलना चाहिए। इससे शासन और प्रशासन की जनकल्याणकारी योजनाएं और पहल सीधे आम जनता तक पहुंच सकेंगी। उन्होंने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से जिले के विकास के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग और समन्वय बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों ने भी जिले की विभिन्न जनसमस्याओं और जमीनी मुद्दों से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर कुमार ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के जल्द व उचित समाधान के लिए जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रेसवार्ता के दौरान पूरा माहौल सकारात्मक और सहयोगात्मक रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button