बुरहानपुर
*बहुजन समाज पार्टी जिला बुरहानपुर के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया*

बुरहानपुर :- बहुजन समाज पार्टी जिला बुरहानपुर के तत्वावधान में संविधान दिवस पर संविधान के शिल्पकार बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया दुनिया का सबसे बड़ा लिखित भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के संघर्ष एवं परिश्रम को भी याद किया गया
कैसे प्रत्येक भारतीयों को भारतीय संविधान के माध्यम से संरक्षण सम्मान व हक अधिकारो की गारंटी देता है पर प्रकाश डाला गया बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद गाड़े द्वारा अम्बेडकर अनुयायियों को मिठाई खिला कर संविधान दिवस की बधाई दी गई
इस अवसर पर शशिकांत लहासे, विजय साल्वे,राहुल तायडे, राजकिशोर मेढ़े, रामदास सिरसाट, गज्जू वाने, देवीदास नायके, प्रकाश मोरे, सैय्यद नौशाद आलम तथा कई अंबेडकर अनुयाइ उपस्थित रहे



