बुरहानपुर

*त्योहार और मेलों को लेकर पुलिस सख्त सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई*

बुरहानपुर :- आगामी त्योहारों, मेलों और अन्य आयोजनों के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी आशुतोष बागरी ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सभागृह में आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में एसबी शाखा प्रभारी निरीक्षक देवीसिंह बेस, जिविशा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र पाटील सहित जिले के सभी थानों के आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के मद्देनजर पूरी तरह सक्रिय रहकर प्रभावी आसूचना संकलन करें। उन्होंने कहा कि किसी भी संवेदनशील गतिविधि या विवाद की पूर्व सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते समुचित कदम उठाए जा सकें। साथ ही जिले में सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
सोशल मीडिया को लेकर एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक या भड़काऊ संदेश अथवा पोस्ट प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों पर भी सतत निगरानी रखने को कहा गया। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है। अंत में उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि सभी लोग कानून और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button