बुरहानपुर

*अवैध गोवंश परिवहन के प्रकरण में फरार चल रहे इनामी आरोपी को शिकारपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

बुरहानपुर:- बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में ए एसपी प्रदीप शेण्डे एवं सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 346/2025 के अंतर्गत मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण में गोवंश का अवैध परिवहन कर वध हेतु ले जाने का मामला सामने आया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान गोवंश एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई थी। प्रकरण में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था।

उक्त प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू पिता गौतम इंगले उम्र 40 वर्ष, निवासी खेड़ा खुर्द, तहसील जलगांव जामोद, जिला बुलढाणा महाराष्ट्र की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

थाना शिकारपुरा पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश एवं गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 26.11.2026 को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय भूमिका में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया, आरक्षक अमर पवार एवं प्रधान आरक्षक अमोल देशमुख की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button