बुरहानपुर
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा 24 मई को ग्राम पंचायत बंभाड़ा में हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 24 मई रविवार को ग्राम पंचायत बंभाड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. शशांक कराले (जनरल मेडिसिन रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. ओमप्रकाश (जनरल मेडिसिन विभाग) द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे जी के दिशा निर्देशन में,एवं डॉ. प्रमोद सागर जी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।



