नशा मानव जीवन के लिए वह नासूर है जो सिर्फ गर्त में ले जाकर घर परिवार , समाज व् स्वयं को बर्बाद कर देता है l

बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ,श्री साईं नशा मुक्ति परामर्श केंद्र बुरहानपुर ,यातायात पुलिस विभाग बुरहानपुर, जिला प्रशासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस अवसर पर बस स्टेंड परिसर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रशासन के उपसंचालक सामाजिक न्यायविभाग के दुर्गेश कुमार दुबे , यातायात पुलिस विभाग बुरहानपुर के सूबेदार राजेश बारवाल के मुख्य आतिथ्य ,जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन के विशेष आतिथ्य ,जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर अध्यक्ष डॉ किरण सिंह एवं श्री साईं नशा मुक्ति केंद्र अध्यक्ष एवं संचालक डॉ मनोज अग्रवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय विभाग के दुर्गेश दुबे ने कहा की मानव जीवन बहुत दुर्लभ है इस जीवन को नशे की पृवृत्ति से दूर रखकर अपने स्वयम के साथ साथ समाज व् देश को सबल व् सशक्त बनाने में योगदान दे सही मायने में यही जीवन है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात पुलिस सूबेदार राजेश बारवाल ने कहा की नशा किसी भी प्रकार का हो वह जीवन में कभी भी नही करना चाहिए l अधिकतर यह देखने में आया है जो बड़ी एवं छोटी गाडियों के चालक है वह नशा कर गाडी चलाते है वह स्वयम की जिन्दगी के साथ साथ में दुसरो की जिन्दगी को भी खतरे में डालते है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साईं नशा मुक्ति केंद्र के डॉ मनोज अग्रवाल ने कहा की आज देश में करोडो लोग नशे की वजह से कितने प्रकार की बीमारियों से ग्रसित है समय है अभी भी संभल जाये जो नशा करते है वह स्वयम की जिन्दगी के साथ साथ दुसरो की जिन्दगी को दुख में डालने से बचा सकते है l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के महेंद्र जैन ने कहा की मानव जीवन में ही इन्सान दुसरो को अच्छे कार्यो के माध्यम से जीवन प्रदान कर सकता है l जबकि सभी को मालूम है की हमे जिन्दगी में बीडी , सिगरेट , शराब , अफीम , गांजा , चरस ,हेरोइन व् अन्य प्रकार के नशे से दूर रहकर सिर्फ स्वयम के साथ साथ समाज व राष्ट्र के उत्थान की बात सोचना चाहिए l अंत में सभी उपस्थित जनसमुदाय को नशा न करने के प्रति महेंद्र जैन द्वारा शपथ ग्रहण करवाई गई साथ ही बस स्टेंड की गाडियों में नशा मुक्ति निशेध सम्बन्धित स्टिकरो को चिपकाया गया l इस अवसर पर शोभा चौधरी , आर एस ठाकुर , रविन्द्र महाजन , रजनी गट्टानी , अरुण जोशी , देवचंद शर्मा , राकेश राठौर , विवेक हकीम , मनोज महाजन , दिवाकर वानखेड़े के साथ साथ यातायात पुलिस विभाग के अधिकारी एवं आरक्षकगण व् बड़ी संख्या में टेम्पो , ऑटो , बस , ट्रक एवं अन्य वाहनों के चालक परिचालक के साथ साथ जनसमुदाय उपस्थित था l



