बुरहानपुर

*मेक्रो विज़न एकेडमी सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बालिका वर्ग में जीता ओवरऑल खिताब*

बुरहानपुर :- भोपाल में आयोजित सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में मेक्रो विज़न एकेडमी (बुरहानपुर) के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में संस्थान का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में एकेडमी की छात्राओं ने बेहतरीन खेल का परिचय देते हुए बालिका वर्ग की ‘ओवरऑल चैंपियनशिप’ अपने नाम की। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद एकेडमी के सफल खिलाड़ी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली ‘सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

*बालिका वर्ग का शानदार प्रदर्शन*
एकेडमी की बालिकाओं ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में अपना दबदबा कायम रखा। प्रमुख पदक विजेताओं में आस्था सोइन अंडर-19 डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक अंडर 17 रिले टीम दिसाक्षी, कृषिका, इशिता, भूमिक और हिमान्या 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक पृथ्वी मोरे अंडर-19 800 मीटर में रजत पदक पीहू कांदिया अंडर-17 डिस्कस थ्रो में रजत पदक अवनी केशरी अंडर-17 ट्रिपल जंप में रजत पदक अनन्या राय अंडर-19 ट्रिपल जंप में रजत पदक संस्कृति श्रीवास्तव अंडर-14 शॉटपुट में कांस्य पदक श्रेया सिंह अंडर-19 3000 मीटर में कांस्य पदक

*बालक वर्ग में भी लहराया परचम*
बालक वर्ग के एथलीटों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई अहम पदक जीते अंडर-17 रिले टीम मान, कार्तिक, अर्णव और मोक्ष 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक शिवेंद्र पटेल अंडर-14 हाई जंप में रजत पदक धैर्य चौहान अंडर-17 शॉटपुट में कांस्य पदक प्रत्येश वानखेड़े अंडर-14 शॉटपुट में कांस्य पदक

**संस्थान एवं प्रबंध समिति ने दी शुभकामनाएं*
खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर विद्यालय के संस्थापक आनंद प्रकाश चौकसे मंजूषा चौकसे प्रबंधक कबीर चौकसे प्राचार्य जसवीर सिंह परमार स्पोर्ट्स विभाग प्रमुख डॉ. अरुण शर्मा तथा कोच लतिका शर्मा एवं शिरीष धामने ने सभी विजेता एथलीटों को हार्दिक बधाई दी।

संस्थान प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत और कोच के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए आगामी ‘सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ के लिए सभी क्वालीफाई खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का मान बढ़ाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button