बुरहानपुर

*वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारिणी में महेंद्र जैन मनोनीत बुरहानपुर का करेंगे प्रतिनिधित्व*

बुरहानपुर :- वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी में बुरहानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र जैन को सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके इस मनोनयन से बुरहानपुर के वैश्य समाज, जैन समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में हर्ष की लहर है। नई जिम्मेदारी के साथ महेंद्र जैन अब प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी में बुरहानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के भोपाल कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, बुरहानपुर जिला इकाई के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल की अनुशंसा और निवेदन पर महेंद्र जैन के नाम का प्रस्ताव प्रांतीय कार्यकारिणी के लिए भेजा गया था। महेंद्र जैन लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं तथा शासकीय विभागों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनके दीर्घ सामाजिक अनुभव और सेवाभावी कार्यों को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल और महामंत्री लखन नागौरी ने महेंद्र जैन को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है।

इस मनोनयन पर वैश्य महासम्मेलन के जिला महामंत्री रामकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुयश माहेश्वरी, जिला युवा इकाई अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, महिला इकाई अध्यक्ष नीना मित्तल, जनजागृति संस्था बुरहानपुर की अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह, संरक्षक व सलाहकार डॉ. फौजिया सोडावाला, डॉ. हर्ष वर्मा, डॉ. रमेश शर्मा धुआंधार, सुनील सलूजा, हरिओम अग्रवाल, शोभा चौधरी, कैलाश अग्रवाल, मेहुल जैन, अरुण जोशी, रविंद्र महाजन, आशा तिवारी, सदाशिव गुप्ता, विवेक हकीम, उर्मिला दुबे, भावेश माहेश्वरी, मनोज तीर्थानी, मनोज शंखपाल, सत्यनारायण शर्मा और विनय सूर्यवंशी सहित जैन समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा पत्रकारों ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही प्रदेश नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button