बुरहानपुर

*बुरहानपुरे 3 दिसंबर तक चलेगा ओके पास शिविर गुलमोहर मार्केट में अव्यवस्थित वाहनों पर कार्रवाई*

बुरहानपुर :- शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक ‘ओके पास शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ ही वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन कर उन्हें ओके पास प्रदान किए जाएंगे।

पुलिस के अनुसार, यह शिविर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक थाना यातायात और यातायात चौकी जयस्तंभ में आयोजित किया जाएगा। शिविर में ऐसे वाहन चालक जिनके वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण हैं, वे मौके पर अपने वाहन का ओके पास बनवा सकेंगे। वहीं, जिन वाहनों के दस्तावेज अपूर्ण पाए जाएंगे, उनके चालकों को आवश्यक दस्तावेज पूरे कराने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। दस्तावेज पूर्ण होने के पश्चात ये चालक भी अपने वाहनों के लिए ओके पास प्राप्त कर सकेंगे।


*गुलमोहर मार्केट में संयुक्त कार्रवाई*
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की इसी कड़ी में आज पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा शहर के चिन्हित पार्किंग स्थल गुलमोहर मार्केट में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मार्केट क्षेत्र में बेवजह और अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया। साथ ही वाहन चालकों को सख्त समझाइश दी गई कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और वाहनों के सभी कागजात दुरुस्त रखें।

*पुलिस की आमजन से अपील*
बुरहानपुर पुलिस ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा और अन्य जरूरी दस्तावेज सदैव साथ रखें। सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर बेतरतीब पार्किंग से बचें और यातायात नियमों का पालन कर अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। पुलिस का उद्देश्य केवल चालानी या सख्त कार्रवाई करना नहीं, बल्कि जनसहयोग से शहर को अनुशासित यातायात व्यवस्था प्रदान करना है। पुलिस ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच कराने और ओके पास बनवाने का आग्रह किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button