बुरहानपुर

*बुरहानपुर की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों से रू-ब-रू हुए विद्यार्थी और धरोहर प्रेमी*

बुरहानपुर :- शासन के निर्देशानुसार वर्ल्ड हेरिटेज सप्ताह अंतर्गत ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा उनके प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, बुरहानपुर द्वारा बुधवार को हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं धरोहर प्रेमियों को जिले की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासतों से रू-ब-रू कराया गया तथा उनके महत्व की जानकारी भी दी गई।

हेरिटेज वॉक शासकीय हाई स्कूल आदिलपुरा से प्रारंभ हुई। यह उतावली नदी एवं श्री रोकड़िया हनुमान मंदिर मार्ग से होते हुए शाहनवाज खान के मकबरे काला ताजमहल पहुंचकर संपन्न हुई। यहां प्रतिभागियों के लिए लाइव पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने मकबरे की स्थापत्य कला और सुंदरता को ड्राइंग शीट पर उकेरते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधिकारी अभिषेक उपाध्याय ने प्रतिभागियों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व की जानकारी देते हुए उनके संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही के प्रति जागरूक किया। वहीं, इतिहास के जानकार क़मरूद्दीन फ़लक ने हेरिटेज वॉक में लीडर के रूप में भूमिका निभाते हुए आवश्यक जानकारी दी। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराना तथा धरोहरों के संरक्षण के प्रति उनमें जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button