*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत ग्राम डवालीखुर्द में हुआ शपथ समारोह*

बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश में जारी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत शासन द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुरहानपुर के नेपानगर के सरोला सेक्टर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत डवालीखुर्द में में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम की महिलाओं को एकत्र कर किया गया इस दौरान संस्था आस एक्सेस टू जस्टिस्ट प्रोग्राम के अंतर्गत सीएसडब्ल्यू राजेन्द्र मसाने द्वारा ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई व महिला एवं बाल विकास विभाग की क्षेत्रीय सुपरवाइजर सरस्वती खरबंदा मैडम द्वारा बाल विवाह करने वालों के खिलाफ होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी दी गई
सभी को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं स्कूली शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



