*थाना निंबोला पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला को खोजकर परिवार से मिलाया*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में ए एसपी प्रदीप शेण्डे सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह एसडीओपी नेपानगर के मार्गदर्शन में गुमशुदा बालक बालिका महिला पुरुष की दस्तयाबी के संबंध में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
फरियादी द्वारा थाना निंबोला पर उपस्थित होकर बताया कि मेरी लड़की दिनांक 16/10/26 को बिना बताए घर से कहीं चली गई है जिसे आसपास एवं परिवार में तलाश करते कोई जानकारी नहीं मिली फरियादी की रिपोर्ट पर थाना निंबोला पर अपराध क्रमांक 3/26 गुमशुद इंसान क्रमांक 53/26 का कायम कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी निंबोला अजय सिंह चौहान एवं चौकी प्रभारी धूलकोट कमल मोरे द्वारा टीम गठित कर टीम में प्रधान आरक्षक 396 अनिल कटारे द्वारा महिला को दिनांक 10.11.26 को दस्तयाब कर कथन लेख किए गए कथन में महिला द्वारा बताया कि मैं अपनी राजी मर्जी से शादी की है अब मेरे पति के साथ ही रहूंगी जिसे उसे उसके पति के सुपर्द किया गया।



