बुरहानपुर

*विधायक अर्चना चिटनिस के प्रयासों से इच्छापुर स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन को मिली 3.13 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इच्छापुर उपस्वास्थ्य केंद्र के 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन का रास्ता साफ हो गया है। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए 3 करोड़ 13 लाख 33 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और इसके टेंडर भी जारी हो चुके हैं।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस के लंबे और सतत प्रयास रहे हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

इस राशि का उपयोग विभिन्न विकास कार्यों और सुविधाओं के लिए किया जाएगा भवन निर्माण कार्य 2 करोड़ 99 लाख 84 हजार रुपये बायोमेडिकल उपकरण 11 लाख 59 हजार रुपये अस्पताल फर्नीचर 1 लाख 90 हजार रुपये

*ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत*
इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बन जाने से इच्छापुर और उसके आसपास के दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च कोटि की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। अब छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं या इलाज के लिए ग्रामीणों को दूर-दराज के स्थानों पर जाने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी मजबूत होगी।

विधायक अर्चना चिटनिस ने इस सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री सह लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए उनके प्रयास आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button