बुरहानपुर

*ग्राम चौपाल और जल चौपाल से बुरहानपुर में जल प्रबंधन को मिलेगी मजबूती कलेक्टर की अध्यक्षता में जल उपयोगिता समिति की बैठक*

बुरहानपुर :- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को कलेक्टर विवेक कुमार की अध्यक्षता में जल उपयोगिता समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के जल संसाधनों के समुचित उपयोग, बेहतर प्रबंधन और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में राजस्व, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE), नगर निगम, मत्स्य और कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि नगरीय निकायों व जनपद पंचायतों के अधिकारी गूगल मीट के जरिए ऑनलाइन जुड़े।

बैठक में किसानों को कृषि तकनीकों, बेहतर उत्पादन और चना फसल के लिए प्रोत्साहित करने के वास्ते ग्रामीण स्तर पर ग्राम चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए गए। अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व), जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) और उप संचालक कृषि को आपसी समन्वय से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है।

इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता और संभावित समस्याओं की जानकारी सीधे ग्रामीणों से साझा करने के लिए जल चौपाल लगाने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर कुमार ने PHE विभाग को सक्रिय रहकर जल स्तर पर लगातार नजर रखने और नगर निगम आयुक्त को प्रमुख जल स्रोतों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, संवर्धन और सुगम पेयजल आपूर्ति के लिए पुख्ता कार्य-योजना तैयार करना है, ताकि जिले के नागरिकों और किसानों को किसी प्रकार की जल समस्या का सामना न करना पड़े।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button