*AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने नवागत कलेक्टर का पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, सऊदी अरब में फंसे उमराह यात्रियों की वापसी को लेकर की चर्चा*

बुरहानपुर :- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रतिनिधिमंडल ने बुरहानपुर के नवागत कलेक्टर विवेक कुमार से सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करके उनका स्वागत किया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सऊदी अरब में फंसे उमराह यात्रियों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा कलेक्टर महोदय के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने यात्रियों की स्थिति एवं उनके परिजनों की चिंताओं से अवगत कराते हुए उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के संबंध में चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से आग्रह किया कि संबंधित अधिकारियों एवं केंद्र सरकार के माध्यम से आवश्यक समन्वय स्थापित कर यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए उचित पहल की जाए।
AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इस मामले में संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित यात्रियों एवं उनके परिजनों को राहत दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।



