बुरहानपुर

*कचरा प्रबंधन से बदलेगा बुरहानपुर का भविष्य, स्वच्छता को जनभागीदारी से मिलेगी नई दिशा: महापौर*

बुरहानपुर :- नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ महापौर माधुरी अतुल पटेल एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट (गुड़गांव) के मास्टर ट्रेनर प्रदीप श्रीवास्तव, मुन्ना भट एवं आकाश यादव ने जनप्रतिनिधियों व मैदानी अमले को कचरे के स्रोत पर पृथक्करण गीला व सूखा कचरा वैज्ञानिक प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण और प्लास्टिक नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि बुरहानपुर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में पार्षदों और सफाई मित्रों का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप देने के लिए नागरिकों को लगातार जागरूक करना जरूरी है। वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका से इस व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

स्वागत उद्बोधन में पूर्व महापौर अतुल पटेल ने कहा पहले हम स्वयं सीखेंगे, तभी नागरिकों को सही जानकारी दे पाएंगे। उन्होंने कचरे को समस्या न मानकर संसाधन के रूप में उपयोग करने पर बल दिया और बुरहानपुर में बायोगैस प्लांट की संभावनाओं पर चर्चा की, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा निर्माण भी संभव हो सके।

इस अवसर पर पार्षद संभाजी सगरे, इस्माइल अंसारी, नितेश दलाल, आशीष शुक्ला, गौरव शुक्ला, रितेश सरोदे, राजेश महाजन, सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोरे सहित निगम के सेक्टर अधिकारी व वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button