बुरहानपुर

*ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने बुरहानपुर में किया CME का सफल आयोजन, 100 से अधिक डॉक्टर हुए शामिल*

बुरहानपुर:- ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर के तत्वावधान में बीते 3 अक्टूबर को शहर के प्रसिद्ध NaCl रेस्टोरेंट में एक भव्य ‘कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन’ (CME) सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।

चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और जटिल रोगों के समाधान पर मंथन करने के उद्देश्य से आयोजित इस संगोष्ठी में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक सम्मानित डॉक्टरों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर एवं प्रसिद्ध ई.एन.टी. (नाक, कान, गला) सर्जन डॉ. विकुल देशवाल उपस्थित रहे।

अपने व्याख्यान में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने दिल की बीमारियों के बदलते पैटर्न, आपातकालीन स्थितियों में तुरंत दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा और आधुनिक कार्डियोलॉजी तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार समय पर सही पहचान और आधुनिक उपचार से गंभीर हृदय रोगियों की जान बचाई जा सकती है।

वहीं, ई.एन.टी. सर्जन डॉ. विकुल देशवाल ने नाक, कान और गले से संबंधित जटिल समस्याओं, एडवांस्ड सर्जिकल तकनीकों तथा न्यूरो ओटोलॉजी से जुड़े विषयों पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। दोनों विशेषज्ञों के वक्तव्य के पश्चात उपस्थित डॉक्टरों ने विभिन्न जटिल केस स्टडीज पर विचार-विमर्श किया और सवाल-जवाब सत्र के माध्यम से अपनेh अनुभव साझा किए।

यह संपूर्ण आयोजन ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को लेकर कबीर चौकसे ने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा जगत को नवीनतम शोध और तकनीकों से अपडेट रखना है, ताकि आम जनता को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया गया। संगोष्ठी में शामिल हुए डॉक्टरों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे चिकित्सा जगत के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button