मोहर्रम पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसपी ने बिरोदा का एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

बुरहानपुर। ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, ग्रामवासियों से की शांति एवं भाईचारे की अपील की। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश*आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत ग्राम बिरोदा का भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत परिसर स्थित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर पर्व को आपसी भाईचारे एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ग्राम के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं धार्मिक स्थलों का अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारी लालबाग को मोहर्रम पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश
ग्राम बिरोदा में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण कर एरिया डोमिनेशन किया गया।**ग्राम पंचायत के सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई।*सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।*मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के मार्गों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया गया।*थाना प्रभारी को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।*सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक एवं आपत्तिजनक सामग्री पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
असामाजिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
ग्राम के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के वरिष्ठजनों से चर्चा कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।*पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।*रात्रिकालीन गश्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।*ग्रामवासियों ने पुलिस अधीक्षक को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने कहा कि बुरहानपुर जिले की पहचान आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव एवं धार्मिक सौहार्द की रही है। सभी नागरिकों के सहयोग से मोहर्रम पर्व भी शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।



