बुरहानपुर

*बुरहानपुर में गुजराती समाज का गरबा रास का दूसरा दिन रहा उत्साहपूर्ण विधायक अर्चना चिटनिस बोलीं—देश के विकास में है गुजराती समाज का अहम योगदान*

बुरहानपुर:- सकल पंच गुजराती मोड़ वणिक समाज की ओर से शनवारा स्थित समाज की वाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय गरबा रास उत्सव दूसरे दिन भी पूरी भव्यता और उत्साह के साथ जारी रहा। मंगलवार रात हुए इस आयोजन में देश-विदेश से पहुंचे हजारों गुजराती समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और डीजे व ढोल-ताशों की थाप पर जमकर गरबा किया।

*हर पीढ़ी के लोग आए नजर, विधायक ने की सराहना*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने गरबा रास में शामिल होकर समाजजनों की सहभागिता की सराहना की। इस दौरान विधायक अर्चना चिटनिस ने अपने संबोधन में कहा देश के विकास में और देश के हर क्षेत्र में गुजराती समाज का अतुलनीय योगदान रहा है। यह बेहद सुखद है कि यहां उत्साह और उमंग के साथ हर पीढ़ी के लोग एक साथ गरबा कर रहे हैं। यह समाज अपनी अटूट एकजुटता के लिए भी विशेष रूप से पहचाना जाता है।


*दीपावली पर जुटते हैं देश-विदेश के समाजजन*
गुजराती समाज द्वारा हर साल दीपावली के पावन पर्व के बाद इस तीन दिवसीय गरबा रास उत्सव का आयोजन किया जाता है। देश के विभिन्न शहरों और विदेशों में बसे गुजराती समाज के लोग दीपावली मनाने और इस उत्सव में हिस्सा लेने विशेष रूप से बुरहानपुर पहुंचते हैं। उत्सव के दूसरे दिन भी पुरुषों, महिलाओं और युवाओं में भारी जोश देखने को मिला।

इस तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ का भव्य समापन आज रात, 11 नवंबर (बुधवार) को होगा। आयोजन को सफल बनाने में समाज के अध्यक्ष रमेश मोतीलाल दलाल, उपाध्यक्ष सतीशचंद्र गणपतदास शाह, सचिव उपेंद्रनाथ ठाकुरदास गुजराथी, सह सचिव सुनीता बेन अशोक शाह, जितेंद्र रतिलाल दलाल, ललित पूनमचंद शाह, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सदानंद शाह और मीडिया प्रभारी धन्नालाल अमृतलाल दलाल सहित पूरी कार्यकारिणी सक्रिय रूप से जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button