*तीन दिवसीय गरबा रास का समापन महापौर निगम अध्यक्ष ने भी समाजजन के साथ खेला गरबा*

बुरहानपुर :- सकल पंच गुजराती मोड़ वणिक समाज द्वारा हर साल दीपावली के बाद गरबा रास का आयोजन कराया जाता है। इस साल भी तीन दिवसीय आयोजन हुआ, जिसमें देशभर के अलावा विदेशों से भी गुजराती समाजजन शामिल हुए समापन बुधवार देर रात रहा हुआ।
अतिथि के बतौर महापौर माधुरी पटेल, नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव मौजूद थीं। उन्होंने भी समाजजन के साथ गरबा खेला। हज़ारों की संख्या में गुजराती समाज वाढ़ी में महिला, पुरुष, बच्चों ने तीन दिवसीय उत्सव में सहभागिता की।
इस दौरान महापौर माधुरी पटेल ने समाजजन से कहा गुजराती समाज द्वारा हर साल एकजुटता दिखाते हुए यह आयोजन किया जाता है जिसमें समाज के सभी लोग सहभागिता करते हैं चाहे भी कहीं भी हों, लेकिन दीपावली पर बुरहानपुर जरूर आते हैं और गरबा में शामिल होते हैं।
निगम अध्यक्ष अनीता यादव ने कहा, इस तरह के आयोजन से समाज की एकजुटता नजर आती है। गुजराती समाज अध्यक्ष रमेश मोतीलाल दलाल ने बताया हर साल समाज की ओर से दीपावली के बाद गरबा रास का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह आयोजन 9 से 11 नवंबर तक हुआ, जिसमें देशभर के विभिन्न शहरों के अलावा विदेश में रह रहे समाज के लोग भी पहुंचे।
उन्होंने उत्साह के साथ आयोजन में भाग लिया। आगे भी इसी तरह आयोजन कराए जाएंगे। गरबा रास के दौरान गुजराती समाज अध्यक्ष रमेश मोतीलाल दलाल, उपाध्यक्ष सतीशचंद्र गणपतदास शाह, सचिव उपेंद्रनाथ ठाकुरदास गुजराथी, सह सचिव सुनीता बेन अशोक शाह, जितेंद्र रतिलाल दलाल, ललित पूनमचंद शाह, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल सदानंद शाह, मीडिया प्रभारी धन्नालाल अमृतलाल दलाल आदि मौजूद थे।




