बुरहानपुर
*रक्तदान करें, मानव सेवा में सहभागी बनें 14 नवंबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर*

बुरहानपुर :- कलेक्टर विवेक कुमार ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि 14 नवंबर 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी होकर स्वैच्छिक रक्तदान करें।
कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का अनमोल कार्य है। आपका रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। जिले के युवाओं, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों तथा समस्त पात्र नागरिकों से आग्रह है कि इस मानवीय अभियान में आगे आएं। स्वयं रक्तदान करें तथा अपने परिजनों, मित्रों एवं परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें।



