*दरगाह-ए-हकीमी में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का विशाल स्वास्थ्य शिविर 2 हजार से अधिक लोगों ने उठाया निःशुल्क जाँच का लाभ*

बुरहानपुर :- मध्य भारत के अग्रणी मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा हाल ही में दरगाह-ए-हकीमी में एक भव्य और विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। यह विशेष शिविर सैयदना साहब के पावन आगमन के अवसर पर और बोहरा समाज के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल की ओर से आयोजित किया गया 4568वां स्वास्थ्य शिविर था, जो अपने आप में एक मिसाल है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और ब्लड प्रेशर (बीपी) तथा ब्लड शुगर (शुगर) जैसी गंभीर व silent killer मानी जाने वाली समस्याओं की समय रहते पहचान करना था। इस जनहितकारी पहल के तहत शिविर में 2000 से अधिक लोगों का निःशुल्क बीपी और शुगर परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य लाभ उठाने के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के कुशल दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में इस शिविर की सभी व्यवस्थाएँ अत्यंत सुव्यवस्थित रहीं। इस आयोजन की सफलता में बोहरा समाज के सहयोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने एक बार फिर समाज के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सामाजिक जिम्मेदारी के अपने संकल्प को पूरी शिद्दत के साथ प्रदर्शित किया है। स्थानीय नागरिकों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने हॉस्पिटल प्रबंधन तथा बोहरा समाज के इस सराहनीय प्रयास की मुक्तकंठ से प्रशंसा की है।



