बुरहानपुर

*बुरहानपुर खकनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  स्व. अजय महाजन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की *

बुरहानपुर :- जिले के बहुचर्चित कार हादसे में असमय निधन हुए खकनार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्व. अजय महाजन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव सरिता भगत द्वारा आयोजित ज्ञानवर्धनी सभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. अजय महाजन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने कहा कि अजय महाजन जमीन से जुड़े हुए, सरल स्वभाव के और निष्ठावान कांग्रेस पदाधिकारी थे। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय व्यवहार हमेशा याद किया जाएगा।

पूर्व विधायक शेरा भैया ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका असमय चले जाना कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कहा कि अजय महाजन का सहज व्यवहार, संगठन के प्रति समर्पण और लोगों के साथ उनका जुड़ाव सदैव स्मरणीय रहेगा। इतनी कम उम्र में उनका इस तरह चले जाना सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

कार्यक्रम में अशोक पाटिल, कैलाश यावतकर, किशोर महाजन, इदरीश खान, संतोष साल्वे, पार्षद अजय बालापुरकर, पार्षद विनोद मोरे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेश्वर ठाकुर, यशवंत चौकसे, राजकुमार बच्छवानी, रियाज उल हक अंसारी, देवेश्वर ठाकुर योगेश महाजन, विजय राठौर डॉ यूसुफ खान अत्ताउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अंत में सभी उपस्थितजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की स्व. अजय महाजन की स्मृतियां सदैव कांग्रेस परिवार के हृदय में जीवित रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button