बुरहानपुर

*विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस मैराथन दौड रैली का हुआ आयोजन*

बुरहानपुर :- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं विधि सक्सेना प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में एवं निलेश कुमार जिरेती जिला न्यायाधीश सचिव के नेतृत्व में तथा अनुपमा मुजाल्दे के समन्वय से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत मैराथन दौड का आयोजन किया गया जिसमें इंदुकांत तिवारी प्रथम जिला न्थायाधौश, निलेश कुमार जिरेती, सचिव जिला न्यायाधीश एवं सत्यनारायण वाघ अधिवक्ता संघ द्वारा मैराथन दौड का प्रारंभ हरी इंडी दिखाकर किया गया। उक्त मैराथन दौड का शुभारम्भ जिला परिसर से होकर रेणुका माता रोड पर समापन किया गया

मैराथन दौड़ में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये
निलेश कुमार जिरेती द्वारा बताया गया कि न्यायोत्सवः विधी सेवा सप्ताह 2026 के राज्य भर में 14.11.2026 से 20.11.2026 तक के अंतर्गत दिनांक 15 नवंबर को द्वितीय दिवस में मैराथन दौड आयोजित कि गई । इसका उद्देश्य विधि जागरूकता को बढ़ावा देना, विभिन्न विधि सेवा योजनाओं के बारे में जानकारी प्रसारित करना और समाज के हाशिए पर पड़े और कमजोर वर्गो के लिए न्याय तक अधिक पहुंच सुनिश्चित करना है

सप्ताहिक कार्यकम का प्रारंभ 14 नवंबर बाल दिवस से शुरू हुआ है और इसमें बाल अधिकारों, विधिक साक्षरता, न्याय तक पहुंच और समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच गतिविधिया शामिल होगी।

मैराथन में जिला न्यायालय के इंदु कांत तिवारी प्रथम जिला न्यायाधीश सरिता जतारिया शीतल बघेल एवं अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण वाघ एवं अधिवक्तागण, पैनल लायस, एलएडीसीएस, पैरालीगल वालेटियर्स, जिला न्यायालय के अधिकारी कर्मचारीगण विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एवं छा्त्रगण के साथ – साथ बच्चों ने भी बढचढकर भाग लिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button