बुरहानपुर

*भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से लें जनजातीय समाज के विकास का संकल्प सांसद ज्ञानेश्वर पाटील*

बुरहानपुर :- खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने ग्राम बोरी बुजुर्ग (धूलकोट) में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा ग्राम में निकाली गई शोभायात्रा में ढोल बजाकर व पारंपरिक नृत्य पर थिरककर समाजजनों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पाटील ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष कर जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका अदम्य साहस और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2021 से 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की सराहना करते हुए कहा कि इससे जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और नायकों को राष्ट्रीय पहचान मिली है।


सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री जनमन योजना’ और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में आवास, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके साथ ही, एकलव्य विद्यालयों, कौशल विकास और वन धन योजना के जरिए जनजातीय युवाओं को शिक्षा और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि धूलकोट सहित बुरहानपुर के संपूर्ण जनजातीय अंचल का विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर वनवासी कल्याण परिषद के संगठन मंत्री जुवान सिंग, जिला संयोजक सुभान सिंह, पूज्य चैतन्य महाराज, अपर कलेक्टर सृजन वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button