बुरहानपुर

*कलेक्टर विवेक कुमार ने सातपायरी स्कूल में विद्यार्थियों से किया संवाद*

बुरहानपुर :- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सातपायरी, खकनार का कलेक्टर विवेक कुमार ने मंगलवार को अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान कलेक्टर कुमार ने अपने हॉस्टल जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने हॉस्टल में प्रारंभिक दिनों में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को जीवन में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के महत्त्व से भी परिचित कराया।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करते हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कलेक्टर कुमार ने कहा कि निरंतर मेहनत, नियमित दिनचर्या और स्वयं के प्रति ईमानदारी से किया गया प्रयास किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भी नियमित दिनचर्या और लगातार प्रयासों को अपने जीवन का हिस्सा बनाया तथा इससे उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button