*डॉ. जीशान के जिलाध्यक्ष बनते ही AIMIM में नई हलचल ग्रामीण से शहर तक 5 नए लोगों ने थामा मजलिस का दामन*

बुरहानपुर :- ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) में डॉ. जीशान खान को बुरहानपुर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के कुछ ही समय बाद संगठन में सदस्यता अभियान को लेकर हलचल तेज होती दिखाई दी। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों से दो तथा शहरी क्षेत्रों से तीन लोगों ने AIMIM की सदस्यता ग्रहण की।
नई सदस्यता लेने वालों में शेख फरहान जैनाबाद, फरहान शाह जैनाबाद, समीर खान बेरी मैदान, वार्ड क्रमांक 14 फरीद खान लोहार मंडी, वार्ड क्रमांक 26 तथा हाफिज जैद अली वार्ड क्रमांक 10 शामिल हैं।
*नए जिलाध्यक्ष के सामने संगठन विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी*
डॉ. जीशान खान को जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी संगठन को ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर के वार्ड स्तर तक मजबूत करने की दिशा में गतिविधियां शुरू होने की बात सामने आई है। नई सदस्यताओं को इसी संगठनात्मक गतिविधि का हिस्सा बताया गया है AIMIM के स्थानीय पदाधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में वार्ड बूथ और ग्रामीण स्तर तक संगठन को सक्रिय करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।
डॉ. जीशान खान के नेतृत्व में बुरहानपुर में संगठन किस तरह आगे बढ़ता है, यह आने वाले समय में देखने वाली बात होगी। फिलहाल जिलाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के साथ ही सामने आई इन पांच सदस्यताओं ने स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा जरूर बढ़ा दी हे



