बुरहानपुर

*बुरहानपुर में दीपावली और धनतेरस पर सुरक्षा कड़ी कलेक्टर-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च सराफा बाजार के व्यापारियों को दिए निर्देश*

बुरहानपुर :- आगामी धनतेरस और दीपावली के पावन पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर विवेक कुमार और एसपी आशुतोष बागरी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया।

फ्लैग मार्च के बाद कलेक्टर और एसपी ने विशेष रूप से शहर के व्यस्ततम सराफा बाजार का दौरा किया। यहाँ उन्होंने विभिन्न सराफा दुकानों का औचक निरीक्षण किया तथा दुकानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली को परखा। इस दौरान व्यापारियों के साथ सीधी बैठक कर त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। सराफा दुकानों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने और सीसीटीवी कैमरों को चौबीसों घंटे सुचारू रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए।

दुकानों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर पैनी नजर रखने को कहा गया। बाजार में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अज्ञात व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ के बीच सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में दुकानदारों से सहयोग की अपेक्षा की गई।

प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या या संदिग्ध वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें। बुरहानपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शहर के हर प्रमुख चौराहे और संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि हर नागरिक बिना किसी डर के हर्षोल्लास के साथ पर्व मना सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button