बुरहानपुर

*नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाने के पिराई सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर एवं प्रशासन ने किया विधि-विधान से पूजन*

बुरहानपुर :- नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना, झिरी-नवलनगर के पिराई सत्र 2026-2027 का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं कारखाना प्रशासक विवेक कुमार ने सहभागिता कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया तथा शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान महाप्रबंधक अजयपाल सिंह बिलोदिया, कारखाना कार्यक्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान, अंशधारी सदस्य, प्रत्यायुक्त सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर विवेक कुमार ने गन्ना उत्पादक किसानों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया।

किसानों ने अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं एवं आवश्यकताओं से कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर कुमार ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके निराकरण के लिए समिति गठित कर पारदर्शिता के साथ आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button