*ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा घासपुरा खंडवा में 4562वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित*

बुरहानपुर :- मध्य भारत के सबसे बड़े मल्टीस्पेशलिटी ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत अब्बास तैयब स्कूल घासपुरा खंडवा में 7 अक्टूबर को 4562वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया विशेष विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर में 87 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान सभी मरीजों का निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, जिसमें ब्लड प्रेशर, रक्त जांच एवं वजन की जांच शामिल रही।
शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। साथ ही, किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए भी जागरूक किया गया।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा-निर्देशन में आयोजित यह 4562वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर कबीर चौकसे ने कहा कि ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।



