बुरहानपुर

*बुरहानपुर के ग्राम तुकईथड में विशाल रक्तदान शिविर 171 लोगों ने किया रक्तदान*

बुरहानपुर:- बुरहानपुर जिले के रक्तकोष में रक्त की बढ़ती कमी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल जाधव के नेतृत्व में ग्राम तुकईथड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खकनार ब्लॉक से पहुंचे 171 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।

आयोजक राहुल जाधव के अनुसार, रक्तकोष में रक्त की कमी की सूचना मिलने के बाद यह शिविर आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में युवाओं, किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल जाधव ने कहा रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। जिले के अस्पतालों में रक्त की कमी न हो इसके लिए आगे भी समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने और पूर्व विधायक नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर ने पहुंचकर और रक्तदान करने वाले ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम और चिकित्सकों ने सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण का कार्य पूरा किया। आयोजन को सफल बनाने में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button