अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बुरहानपुर पुलिस द्वारा सामूहिक योगाभ्यास

बुरहानपुर . अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर रेणुका पुलिस लाइन परिसर बुरहानपुर में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के योग संदेशों के प्रसारण से हुई, जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।
योग प्रशिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान व अन्य योगासन कराए गए। यह आयोजन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामूहिक अनुशासन और ऊर्जा का प्रतीक बना।कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना एवं भारत की प्राचीन परंपरा को बढ़ावा देना रहा। योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने हेतु इस अवसर पर स्लोगन व प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से संदेश दिए गए।इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, सूबेदार दीपाली यादव पुलिस लाइन ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ने भी योगाभ्यास कर आम जनता को योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का संदेश दिया।



