बुरहानपुर

बुरहानपुर में पेयजल संकट पर कांग्रेस का नगर निगम घेराव, रिंकू टॉक की चेतावनी 8 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो बुरहानपुर बंद

रिंकू टांक के नेतृत्व में एकजुट कांग्रेस का प्रदर्शन, मटका फोड़कर जताया विरोध

बुरहानपुर शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकू टांक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया और मटका फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कई वार्डों में कई-कई दिनों से पानी नहीं पहुंचने से आमजन परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ हालात और गंभीर हो गए हैं।रिंकू टांक ने कहा कि करोड़ों रुपए की लागत से शुरू की गई JMC जल वितरण योजना पूरी तरह विफल साबित हो रही है। वर्ष 2050 तक पानी की कमी नहीं होने के दावे किए गए थे, लेकिन आज नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ क्षेत्रों में पर्याप्त से अधिक पानी सप्लाई हो रहा है, जबकि कई वार्डों में कई दिनों तक पानी नहीं पहुंच रहा। यह स्थिति जल वितरण में भेदभाव और प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती है। कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि पेयजल संकट और जल वितरण में अनियमितता के विरोध में कांग्रेस ने नगर निगम का घेराव कर जोरदार मटका फोड़ प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर जनता की समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग उठाई।कांग्रेस ने मांग की कि सभी वार्डों में समान और नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिन क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच रहा वहां तत्काल टैंकर भेजे जाएं और जल वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक हामिद काजी सलीम कॉटन वाला सुरेंद्र सिंह अजय रघुवंशी वाजिद इकबाल, इंद्सेन देशमुख,अनीता अमर यादव,अकील औलिया फहीम हाशमी राकेश खत्री शाहिद बांदा, आसिफ भाई,हाफिज मंसूरी,जहीर अब्बास,विनोद मोरे,जावेद भाई,नमन भाई, महेंद्र सुरवाड़े,अब्दुल्लाअंसारी,योजना देवड़ा,हर्ष राज देवड़ा,मीनाक्षी महाजन, आशीष भगत,कैलाश यावतकर,दीपक जंगाले,डॉक्टर फिरोज,, वसीम बक्श, शेख रुस्तम,हेमंत सोनवाने,अरुण जोशी असलम खान,आरिफ मैकेनिक साजिद अंसारी, शहजाद नूर,दिनेश शर्माइमरान, शैली कीर, हेमंद पाटिल, पदम चौहान, चाँद कदारी, असगर भाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button