बुरहानपुर पुलिस

पुलिस अधीक्षक सभा कक्ष का उद्घाटन एवं नवीन सुविधाओं का शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक ने विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ सभा कक्ष का किया शुभारंभ।

जिले को दो नवीन बोलेरो वाहन हुए आवंटित आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं क्षेत्रीय निगरानी और होगी अधिक प्रभावी।

बुरहानपुर। आज दिनांक 19 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सभा कक्ष का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार द्वाराविधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ सभा कक्ष का शुभारंभ किया गया।नवीन सभा कक्ष को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। सभा कक्ष में ऑनलाइन मीटिंग हेतु प्रोजेक्टर एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की व्यवस्था की गई है।इस सुविधा से जिले के समस्त थानों एवं शाखाओं के साथ वर्चुअल मीटिंग करना आसान होगा।समय की बचत एवं कार्यों की त्वरित समीक्षा में यह सभा कक्ष महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विभागीय बैठकों, अपराधसमीक्षा,कानून-व्यवस्था संबंधी मीटिंग का आयोजन अब इसी सभा कक्ष में किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान जिले को दो नवीन बोलेरो वाहन आवंटित हुए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन वाहनों की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। इन वाहनों के माध्यम से पुलिस की गश्त, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं क्षेत्रीय निगरानी और अधिक प्रभावी होगी।पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को वाहनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित एवं थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, लालबाग, गणपति नाका , यातायात सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवीन सभा कक्ष के शुभारंभ पर हर्ष व्यक्त किया।
अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button