बुरहानपुर

*बुरहानपुर सृजन संवाद के तहत पीएम एक्सीलेंस कॉलेज नेपानगर के विद्यार्थियों ने किया थाना नेपानगर का शैक्षणिक भ्रमण*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस द्वारा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवारको प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज, नेपानगर के विद्यार्थियों ने थाना नेपानगर का शैक्षणिक भ्रमण किया।

बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी और ए एसपी प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान, थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरैशी ने विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। भ्रमण में छात्र-छात्राओं को नए आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)—के प्रमुख प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों को एफआईआर (FIR) दर्ज करने की प्रक्रिया, साइबर अपराधों जैसे डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के उपाय और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर ‘1930’ पर संपर्क करने की समझाइश दी गई। विद्यार्थियों ने थाने की विभिन्न शाखाओं जैसे मालखाना, आर्म्स शाखा, हवालात और विवेचक कक्ष का भी दौरा किया और पुलिस की कार्यशैली को नजदीकी से समझा।

भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए विभिन्न कानूनी और तकनीकी प्रश्नों का थाना प्रभारी ने समाधान किया तथा उन्हें एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। बुरहानपुर पुलिस का यह प्रयास युवाओं में कानून के प्रति समझ विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button