बुरहानपुर

*विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत जिला चिकित्सालय में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ*

बुरहानपुर :- विशेष स्वच्छता अभियान 2026 अंतर्गत जिला चिकित्सालय, बुरहानपुर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने, अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

अभियान के अंतर्गत चिकित्सालय के समस्त वार्डों, ओपीडी, आपातकालीन विभाग, प्रसूति विभाग, प्रयोगशाला एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा संक्रमण नियंत्रण के निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक कार्यप्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा मरीजों एवं उनके परिजनों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button