बुरहानपुर

*बुरहानपुर में यातायात पुलिस RTO की संयुक्त कार्रवाई 11 ऑटो जब्त, 2.62 300 रुपए का जुर्माना वसूला*

बुरहानपुर :- शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय आरटीओ के संयुक्त अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर विवेक कुमार एवं पुलिस एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई के दौरान बिना दस्तावेज दौड़ रहे 11 ऑटो जब्त किए गए, जबकि पूर्व में जब्त वाहनों व बिना परमिट के एक ट्रक से कुल 2,62,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

*प्रमुख मार्गों से हटाया गया अतिक्रमण*
अभियान के दौरान यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने जय स्तंभ चौराहा, इकबाल चौक, कमल टॉकीज क्षेत्र, टेंपो स्टैंड, मंडी चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक एवं कमल चौक सहित व्यस्ततम मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को सख्त समझाइश दी कि वे अपना सामान दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही रखें। राहगीरों और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ व मार्ग खुला रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।*11 ऑटो जब्त, 2.62 लाख से अधिक जुर्माना*
कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर गुरुवार जय स्तंभ चौराहे, इकबाल चौक और कमल टॉकीज क्षेत्र से बिना वैध दस्तावेजों के चल रहे 11 ऑटो जब्त कर यातायात थाने में खड़े करवाए गए। इसके अलावा 17 और 18 नवंबर को जब्त किए गए 20 ऑटो में से 17 ऑटो से 1,99,800 रुपये तथा बिना परमिट संचालित एक ट्रक से 62,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 2,62,300 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई।

*नियमों के पालन की समझाइश व अपील*
कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण आरसी बीमा और अन्य अनिवार्य दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों व व्यापारियों से शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुगम बनाए रखने में सहयोग की अपील की है अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह संयुक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश बारवाल, आरटीओ राजेश गुप्ता, सहायक आरटीओ सी.एस. बाथम सहित पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button