बुरहानपुर

*स्वच्छता और जल संरक्षण की हकीकत परखने मैदान में उतरे कलेक्टर, दिए गुणवत्ता के सख्त निर्देश*

बुरहानपुर:- शहर की स्वच्छता व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन और जल संरक्षण कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने गुरुवार को विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य वैज्ञानिक पद्धति, निर्धारित मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की शुरुआत में कलेक्टर कुमार बोहरडा स्थित लिगेसी डंपसाइट और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) इकाई पहुंचे। यहां उन्होंने गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, निस्तारण तथा खाद निर्माण की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कचरा प्रबंधन का कार्य पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से किया जाए और वहां कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए सुरक्षा साधनों का अनिवार्य रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का दौरा कर जल शोधन की संपूर्ण प्रक्रिया, मशीनों की कार्यप्रणाली और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

भ्रमण की अगली कड़ी में कलेक्टर इंदिरा कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम द्वारा संचालित रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने घरों की छतों से पाइप के जरिए वर्षा जल को चेंबर तक पहुंचाने की व्यवस्था को देखा। इस दौरान नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्र में भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से लगभग 10 चेंबर निर्मित किए गए हैं। कलेक्टर ने कार्यों की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button