*हाजी मतीन अजमल और NEET में मिली सफलता पर सैयद फरीद सेठ का किया सम्मान*

बुरहानपुर :- ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी मतीन अजमल साहब के जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस बार पारंपरिक जन्मदिन समारोह आयोजित न करते हुए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन मोमिन जमात खाना के पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत के निवास पर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दाऊदी बोहरा समाज के कोऑर्डिनेटर एवं प्रो (PRO) तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने हाजी मतीन अजमल को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर वक्ताओं ने हाजी मतीन अजमल के सामाजिक कार्यों और समाजसेवा के प्रति उनके लंबे योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि हाजी मतीन अजमल निरंतर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए यूनिक पब्लिक स्कूल के संचालक सैयद फरीद सेठ का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। गौरतलब है कि यूनिक पब्लिक स्कूल की एक प्रतिभावान छात्रा ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल कर देवास के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि को पूरे शहर और संस्था के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए स्कूल संचालक सैयद फरीद सेठ का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापासेठ, हाजी मोहम्मद अली अंसारी, नईम अंसारी, बरकत अंसारी, अता उल्लाह खान, जमील उद्दीन निजामुद्दीन, वसीम अख्तर, कदीर अहमद तेली, और शेख शानू परफेक्ट ग्राफिक्स सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह का सफल संचालन इकबाल अंसारी द्वारा किया गया, वहीं कार्यक्रम के अंत में डॉ. जलील उर रहमान ने उपस्थित सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।



