बुरहानपुर में 17 सितंबर से जनसेवा और जनभागीदारी का महाअभियान, तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और जनसेवा को एक जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, हितग्राही कल्याण, युवा नवाचार और नागरिक दायित्वों से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी जिससे बुरहानपुर के नागरिकों को विकसित भारत 2047 के संकल्प से सीधे जोड़ा जा सके।
अभियान के सफल और सुचारू क्रियान्वयन के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक अर्चना चिटनिस, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने, कलेक्टर हर्ष सिंह,एसपी आशुतोष बागरी,सीईओ जिला पंचायत एवं एडीएम सृजन वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा भावना पहुंचाने का बेहतरीन अवसर है उन्होंने ग्राम, वार्ड, विकासखंड और जिला स्तर पर युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विधायक अर्चना चिटनिस ने जोर देकर कहा कि इस अभियान के जरिए जिले में आए सकारात्मक बदलावों और विकास गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमुखता से अभियान में शामिल करने पर बल दिया।
कलेक्टर हर्ष ने सभी विभागीय अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक गतिविधि के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर बेहतर समन्वय के साथ कार्य निष्पादन करने की बात कही।
*एक महीने तक आयोजित होंगी ये प्रमुख गतिविधियां*
अभियान के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले भर में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
*सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम* आशीर्वाद दीया सेवा स्मरण संगीतमय नाट्य प्रस्तुति आंगन का मिलन सेवा ज्योति यात्रा जल-जन और सेवा संकल्प यात्रा तथा सेवा के रंग’।
*प्रतियोगिताएं व नवाचार* सेवा चित्र राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता सेवा मेरा योगदान और कहानी बदलाव की’।
*स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सेवाएं* रक्तदान शिविर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं योग शिविर यह अभियान सेवा को उत्सव और सहभागिता को संकल्प में बदलकर जिले में जन-विकास की एक नई मिसाल पेश करेगा।



