बुरहानपुर

*बुरहानपुर में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, दीवाली पर शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट*

बुरहानपुर :- प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत बुरहानपुर में गुरुवार दोपहर से सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। अखिल भारतीय मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाईकर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ उन्होंने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर भागीरथ वाखला को ज्ञापन सौंपा।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री कालू जंगाले ने बताया कि सफाईकर्मी अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 20 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन और 3 नवंबर को भोपाल में हुए उग्र आंदोलन के बावजूद जब सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकला, तो प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल का यह कदम उठाया गया है।

*त्योहार पर गांधी चौक पर मचेगा विरोध शहर में दिखेगा कचरा*
हड़ताल के कारण बुरहानपुर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि इस बार वे काला त्योहार मनाएंगे। कर्मचारी गांधी चौक पर जूते-चप्पलों का हार लेकर बैठेंगे और वहीं अपनी अनूठी शैली में दीपावली मनाएंगे।

**प्रमुख मांगें:**
अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान और स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों के परिवार को नौकरी। शहर की आबादी के अनुपात में सफाईकर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी। रोस्टर प्रणाली को समाप्त कर विनियमित कर्मचारियों को नियमित करना। नगर निगमों और नगर पालिकाओं में सफाई कार्यों का ठेका पूरी तरह बंद करना। सफाई कामगार पति-पत्नी में से किसी एक की मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति और सीधी भर्ती नियमों में विशेष छूट देना।

कर्मचारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button