बुरहानपुर

*फसलों की आड़ में चल रही थी गांजे की अवैध खेती, 23 हरे पौधों के साथ खेत मालिक गिरफ्तार*

बुरहानपुर :-जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बुरहानपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना निंबोला अंतर्गत धुलकोट पुलिस चौकी क्षेत्र में पुलिस ने मक्का, मिर्ची और तुवर की अन्य फसलों की आड़ में की जा रही गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है।

मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सैलानी बाबा फालिया स्थित एक खेत पर दबिश दी। तलाशी के दौरान वहां अन्य फसलों के बीच अवैध रूप से उगाए गए गांजे के कुल 23 हरे पौधे बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से सभी पौधों को विधिवत जब्त कर लिया है, जिनकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान खेत के मालिक, दिनेश पिता बाबू, उम्र 41 वर्ष, निवासी धुलकोट को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया आरोपी के विरुद्ध थाना निंबोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(अ) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस अवैध खेती के मुख्य स्रोतों, इसके उद्देश्य और इसमें संलिप्त अन्य संदिग्धों की संलिप्तता की गहराई से जांच कर रही है।

इस सफल एवं सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निंबोला अजय सिंह चौहान, धुलकोट चौकी प्रभारी कमल मोरे, प्रधान आरक्षक इमरान खान, देवेंद्र पवार, देवीसिंह जलोदिया, आरक्षक पवन दंडोतिया, जितेन्द्र गोलकर, सुनील तरोले तथा नगर सैनिक श्यामलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button