*खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई, दूध, पनीर, नमकीन एवं ड्राई फ्रूट सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने*
बुरहानपुर :- त्यौहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाली दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण एवं सतत् कार्रवाई जारी है। निरीक्षण के दौरान दूध एवं दूध से बने उत्पादों के साथ ही मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल, मसाले एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जा रही है। वहीं अनियमितता पाए जाने पर संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डावर ने बताया कि बुधवार को मिलन बेक एंड स्वीट्स इंदिरा कॉलोनी बुरहानपुर से आइसक्रीम बर्फी एवं नमकीन, श्री दत्त दूध डेयरी महाजनापेठ से पनीर एवं दूध, गीता स्वीट्स, सांवरा से मिल्क पेड़ा, दयाल केटर न्यामतपुरा से खोपरा बूरा एवं नमकीन तथा आरटीएम एंटरप्राइजेज से ड्राई फ्रूट के नमूने लिये गये। उक्त सभी नमूनों को जांच हेतु भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा जाएगा एवं अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही होगी।




