मध्यप्रदेश

*नेपानगर कॉलेज में ‘जन सुरक्षा-युवा सृजन संवाद’ संपन्न, पुलिस ने युवाओं को दिए साइबर सुरक्षा और कानून के गुर*

बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू एक्सीलेंस कॉलेज नेपानगर में जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कानून के प्रति जागरूक करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को थाने की दैनिक कार्यप्रणाली, ई-FIR, डिजिटल सेवाओं और प्राथमिक जांच जैसी विधिक प्रक्रियाओं की सरल भाषा में जानकारी दी।

इस अवसर पर बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। युवा-पुलिस सीधा संवाद सत्र में अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के सहज उत्तर दिए, जिससे युवाओं के मन से पुलिस के प्रति झिझक दूर हुई।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान डीएसपी जय राम सोलंकी, डीएसपी अनुसूया भवर, नेपानगर थाना प्रभारी शहाबुद्दीन कुरेशी सहित अन्य अधिकारी और महाविद्यालय का शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। पुलिस प्रशासन का यह प्रयास युवाओं को सशक्त और जागरूक बनाकर एक सुरक्षित समाज की स्थापना की दिशा में एक अहम कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button