बुरहानपुर

*तुकईथड़ में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग नेपानगर और शाहपुर में भी विरोध*

बुरहानपुर :- ग्राम तुकईथड़ में जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर ग्रामीण के नेतृत्व में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला गया। मार्च में कांग्रेस के पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवाल उठाए।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग रखी। ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने बताया कि पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी।

-नेपानगर में मनाया ‘काला दिवस*
तुकईथड़ के अलावा नेपानगर और शाहपुर में भी कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किए गए। नेपानगर में शहर कांग्रेस कमेटी ने शाम 5 बजे प्रदर्शन आयोजित कर ‘काला दिवस’ मनाया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची एवं चुनाव प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया।

*शाहपुर में भी कांग्रेस का प्रदर्शन*
शाहपुर में भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों का समाधान और स्थिति स्पष्ट किया जाना जरूरी है। पार्टी ने संकेत दिया कि इन मुद्दों को लेकर उसका विरोध आगे भी जारी रहेगा।

कांग्रेस के इन कार्यक्रमों में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी की ओर से कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता महत्वपूर्ण है तथा इसी मुद्दे को लेकर आगे भी कार्यक्रम किए जाएंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button